BOX OFFICE: 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' का तहलका.. पहले वीकेंड ही धुआंधार कमाई.. रिकॉर्डतोड़!

Recommended Video

Avengers Infinity War First Weekend Boxoffice Collection: Thanos | Thor | Iron Man | FilmiBeat

भारत में हॉलीवुड फिल्मों का कहर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने दुनियाभर में ओपनिंग के साथ ही तहलका मचा दिया है। खासकर भारत में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 96 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह धमाकेदार है। कोई शक नहीं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

अक्षय कुमार से नहीं भिड़ेगीं ये सुपरस्टार, आगे बढ़ी फिल्म की रिलीज डेट!

दुनिया के कई देशों में यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है जैसे कि साउथ कोरिया, ब्राजील, थाईलैंड, यूएई, हॉग कॉग, वियतनाम आदि.. वहीं, भारत में ही यह 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लगभग हर बड़े शहरों में फिल्म पहले वीकेंड तक हाउसफुल रही।

Avengers Infinity War

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है। ऐवेंजर्स के साथ यह और साफ दिख रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन सकती है।

यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-

एवेंजर्स सीरिज की बात करें तो यह अमेरिका के साथ साथ भारत में भी काफी पॉपुलर है। एवेंजर्स सीरीज की तीसरी फिल्म में विलेन को पहले से कहीं ज्यादा खूंखार बनाया गया है। इसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सुपरहीरोज की नए विलेन के साथ लड़ाई और भी भयानक होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X