BOX OFFICE: 5 दिनों में ही सभी सुपरस्टार्स पीछे.. भारत में 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' का तहलका
'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' दुनियाभर में ही नहीं, बल्कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा रही है। फिल्म ने 5 दिनों में ही कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों को पीछे कर दिया है। भारत में फिल्म ने 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, भारत में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। कोई शक नहीं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
1000 करोड़ कलेक्शन.. एक्शन का धमाका और जबरदस्त ओपनिंग!
दुनिया के कई देशों में यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है जैसे कि साउथ कोरिया, ब्राजील, थाईलैंड, यूएई, हॉग कॉग, वियतनाम आदि.. वहीं, भारत में ही यह 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लगभग हर बड़े शहरों में फिल्म पहले वीकेंड तक हाउसफुल रही। वहीं, साथ ही दो दिनों की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिला। सोमवार, मंगलवाल को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है। ऐवेंजर्स के साथ यह और साफ दिख रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications