..................... Avengers Infinity War to cross 150 crore mark on box office - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई.. सलमान खान को तगड़ा टार्गेट!

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर दुनियाभर में तहलका मचा रही है। भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वह भी सिर्फ 6 दिनों में। जल्द ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। फिलहाल 188 करोड़ के साथ द जंगल बुक टॉप पोजिशन पर कायम है। लेकिन अगले दो- तीन दिनों में ऐवेंजर्स यह आंकड़ा पार कर जाएगी।

'मैंने सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं.. ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं..'

खास बात है कि हॉलीवुड फिल्म होते हुए भी ऐवेंजर्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2018 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म ने पद्मावत, पैडमैन, रेड, बागी 2 जैसे सभी सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वहीं, कमाई के मामले में भी यह फिलहाल सिर्फ पद्मावत से पीछे है।

Avengers Infinity War

दुनिया के कई देशों में यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है जैसे कि साउथ कोरिया, ब्राजील, थाईलैंड, यूएई, हॉग कॉग, वियतनाम आदि.. फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान खान रेस 3 के साथ यह आंकड़े पार कर पाते हैं या नहीं!

साफ है कि आज भारत में हॉलीवुड फिल्मों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ आंकड़ों को देखा जाए तो भारत में सुपरहीरो फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X