'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' की BOX OFFICE ओपनिंग.. तहलका.. धुंआधार कलेक्शन

Recommended Video

Avengers Infinity War First Day Boxoffice Collection: Thor |Thanos | Iron Man | FilmiBeat

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने दुनियाभर में ओपनिंग के साथ ही तहलका मचा दिया है। दुनिया के कई देशों में यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है जैसे कि साउथ कोरिया, ब्राजील, थाईलैंड, यूएई, हॉग कॉग, वियतनाम आदि.. वहीं, भारत में ही यह 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। फिल्म ने लगभग 30 करोड़ की ओपनिंग दी है। यह धमाकेदार है।

2018 में सलमान खान का दूसरा जबरदस्त धमाका.. 300 करोड़ी होना FINAL

फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लगभग हर बड़े शहरों में फिल्म के शोज पहले वीकेंड तक हाउसफुल हैं। कोई शक नहीं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। पहले वीकेंड तक की फिल्म 90-100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

Avengers Infinity War

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है। वहीं, ऐवेंजर्स की एडवांस बुकिंग 5 दिन पहले से ही शुरु हो चुकी थी।

यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-

एवेंजर्स सीरिज अमेरिका के साथ साथ भारत में भी काफी पॉपुलर है। एवेंजर्स सीरीज की तीसरी फिल्म में विलेन को पहले से कहीं ज्यादा खूंखार बनाया गया है। इसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सुपरहीरोज की नए विलेन के साथ लड़ाई और भी भयानक होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X