..................... Avengers Infinity War 10 days at box office know about record breaking collection - Hindi Filmibeat

Box Office पर 10 दिन, 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, अब 300 करोड़ पर निशाना

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। इस फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। वहीं इन 10 दिनों में 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' ने कई रिकॉर्ड्स कायम कर लिए हैं। फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म भारत में अब तक 187.38 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, वहीं ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है।

[8 जून 2018 को होगा BOX OFFICE धमाका.. 200 करोड़ी फिल्म रिलीज फाइनल]

बताया जा रहा है कि ये फिल्म भारत में हॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है। अब तक 'जंगल बुक' भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड भी 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के नाम जुड़ने वाला है। इस फिल्म ने भारत में तकरीबन 188 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन पिछले 10 दिनों में ही एवेंजर्स 187.38 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई अब तक जारी है।

avengers-infinity-war-10-days-at-box-office-know-about-record-breaking-collection

दूसरे वीकेंड में 30.74 करोड़ रुपये की कमाई कर 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' भारत में दूसरे वीकेंड पर भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने यहां भी 'जंगल बुक' के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। महज 10 दिनों में ही 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' ने 'जंगल बुक' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अगर ऐसा ही जारी रहा तो ये फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब से भी आगे निकल जाएगी। आगे जानें इस फिल्म ने अब तक कितने रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X