एवेंजर्स एंडगेम वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: 20 दिनों में धड़ाम से गिरी फिल्म की कमाई, 57 प्रतिशत का Loss
एवेंजर्स एंडगेम ने पिछले 20 दिनों में सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया था। हर जगह बस इसी फिल्म की चर्चा और इसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस की कमाई हो रही थी। लेकिन 20 दिन में अचानक ही फिल्म की कमाई बुरी तरह लुढ़की। अपने तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई 57 प्रतिशत गिर गई जो कि बाकी हॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज़्यादा है।
तीसरे वीकेंड में कैप्टन अमरीका सिविल वॉर की कमाई 54 प्रतिशत, एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन 50 प्रतिशत और एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की कमाई लगभग 45 प्रतिशत तक गिर गई थी। अभी तक एवेंजर्स की कुल कमाई ७२८ मिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुकी है। यानि कि अवतार से थोड़ा ही दूर।
माना जा रहा है कि एवेंजर्स जल्दी ही अपने 2000 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पूरा कर लेगी। वहीं फिल्म को डिटेक्टिव पिकाचू से भी अच्छी खासी टक्कर मिल रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई लगभग 57 प्रतिशत लुढ़क गई। गौरतलब है कि फिल्म एवेंजर्स सीरीज़ की आखिरी फिल्म है।
वहीं अब फैन्स को स्पाईडरमैन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है जो कि एवेेंजर्स की कहानी को भी थोड़ा आगे ले जाएगी और मार्वेल यूनिवर्स में मल्टीवर्स भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











