एवेंजर्स एंडगेम का बॉक्स ऑफिस तहलका- एक दिन में 1100 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ना सिर्फ भारत में यहां यूएस में, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। चीन में फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज की गई थी, जहां फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दी हैं। चीन में एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन 750 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। यह चीन में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली बन चुकी है।
वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 24 घंटों में 1186 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो एवेंजर्स विश्व की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनने वाली है। यह 'अवतार' के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

बता दें, अवतार 2009 में रिलीज़ हुई साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार' (Avtar) दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2.7 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। जाहिर है एवेंजर्स के लिए यह आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications