BOX OFFICE: 'एवेंजर्स एंडगेम' की दमदार शुरुआत- आमिर खान, बाहुबली 2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

आखिरकार बहुप्रतीक्षित फिल्म एवेंजर्स एंडगेम भारत में भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के सभी शोज लगभग हाउसफुल हो चुके हैं और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धुंआधार ओपनिंग देने वाली है। लेकिन क्या एवेंजर्स आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और राजामौली की बाहुबली 2 का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? देखना दिलचस्प होगा।

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

Avengers Endgame

वहीं, बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 122 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी। यह भारत की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बहरहाल, एवेंजर्स के लिए यह आंकड़ा पार करना तो मुश्किल होगा। लेकिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को पीछे कर सकती है।

खास बात है कि एवेंजर्स एंडगेम का शो सिनेमाघरों में एक हफ्ते तक 24 घंटे चलने वाला है। जी हां, जहां बाकी फिल्मों के शोज 12 बजे के बाद नहीं होते हैं, एवेंजर्स आप उसके बाद भी देख पाएंगे। यह भारत में पहली बार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X