Avengers: Endgame का बॉक्स ऑफिस तहलका- भारत में 50 करोड़ तक की जबरदस्त ओपनिंग!

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल 2019 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जाहिर है फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह इस साल की ही नहीं, बल्कि भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म होने वाली है। एवेंजर्स एंडगेम भारत में लगभग 2000-2500 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।

भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज यूं भी काफी बढ़ चुका है.. वहीं, एवेंजर्स एंडगेम की बात हो तो तहलका फाइनल है। फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग दनादन हुई जा रही है। यहां तक कहा जा रहा है कि फिल्म शुक्रवार को 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दे सकती है। ज्यादातर शहरों में फिल्म हाउसफुल हो चुकी है।

Avengers Endgame

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एवेंजर्स एंडगेम का शो सिनेमाघरों में एक हफ्ते तक 24 घंटे चलने वाला है। जी हां, जहां बाकी फिल्मों के शोज 12 बजे के बाद नहीं होते हैं, एवेंजर्स आप उसके बाद भी देख पाएंगे।

हालांकि सिर्फ बड़े शहरों यानि A सिटीज़ में ही देर रात तक के शो रखे जाएंगे और ख़ास कर उन सिनेमाघरों में जहां आईमैक्स और 4D की सुविधा हो। आपको बता दें कि मुंबई के वडाला कार्निवल सिनेमा ने पिछले शनिवार को ही सुबह 3 बजकर 20 मिनिट के शो के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी।

यहां जानें कैसा रहेगा फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल-

ओपनिंग

ओपनिंग

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 50 करोड़ से ऊपर की शानदार ओपनिंग देगी। फिल्म को छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा।

कैसा है ट्रेंड!

कैसा है ट्रेंड!

फिल्म का ट्रेंड लोगों से सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के लगभग हर शो हाउसफुल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि यह पहले दिन 100 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी देगी।

पहला वीकेंड

पहला वीकेंड

फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पहले वीकेंड तक ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

छुट्टियों का फायदा

छुट्टियों का फायदा

फिल्म छुट्टियों के समय में रिलीज हो रही है। जहां चार दिनों बाद ही कई जगह गर्मी की छुट्टियां शुरु हो जाएंगी। वहीं, मुबई में 29 अप्रैल लोकसभा चुनाव की छुट्टी दी गई है। जाहिर है फिल्म को इन सबका भी फायदा मिलेगा।

लाइफटाइम कलेक्शन

लाइफटाइम कलेक्शन

एवेंजर्स एंडगेम भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म साबित हो सकती है। इससे पहले एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में 222 करोड़ का कलेक्शन किया था।

भारत में एडवांस बुकिंग

भारत में एडवांस बुकिंग

फिल्म ने एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इसने बाहुबली 2 जैसी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि ओपनिंग के साथ यह और भी रिकॉर्ड कायम करने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X