एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस: 3 दिन में हुआ धमाका, 150 करोड़ पार वीकेंड
एवेंजर्स एंडगेम, भारत में तबाही मचा रही है। फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाया है और रविवार होने के नाते फिल्म और भी नए रिकॉर्ड बना गई है और पिछले रिकॉर्ड तोड़ गई है। फिल्म ने तीन दिन में भारत में लगभग 160 करोड़ का वीकेंड दिया है। फिल्म ने 53 करोड़ की ओपनिंग की और शनिवार को 51 करोड़ की कमाई की।
अब रविवार को फिल्म की कमाई ने और उछाल मारा है और फिल्म ने लगभग 55 करोड़ की कमाई की है। गौरतलब है कि भारत में फिल्म रात भर चल रही है और सभी बड़े शहरों में रात के शो की ऑक्यूपेंसी भी शानदार है। इसलिए ज़ाहिर है कि फिल्म रिकॉर्ड्स तो बनाएगी ही।
एक तरफ एवेंजर्स एंडगेम के टिकट की मारामारी चल रही है। फिल्म के शो 24 घंटा चल रहे हैं लेकिन टिकट उपलब्ध नहीं है। बुधवार - गुरूवार तक फिल्म हाउसफुल है। फिल्म के हिंदी 2D और हिंदी 3D टिकट की भी मारामारी है जबकि फिल्म चार भाषाओं में भारत में रिलीज़ हुई है।

फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही भारत की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। एवेंजर्स से पहले इस लिस्ट में 121 करोड़ के साथ बाहुबली 2 और फिर 55 करोड़ के साथ 2.0 शामिल है। एवेंजर्स एंडगेमन ने 53 करोड़ की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरा नंबर ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications