एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस ने भारत में मचाई तबाही - दो दिन में 100 करोड़ पार
एवेंजर्स एंडगेम भारत में तबाही मचा रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 53 करोड़ की ओपनिंग कर बाकी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे और अब शनिवार को फिल्म ने 51 करोड़ की कमाई कर डाली। दो दिन में फिल्म का कलेक्शन 104 करोड़ के पार हो गया है। वहीं अब माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
बात की जाए फिल्म की बुकिंग की तो अगले बुधवार और कहीं कहीं गुरूवार तक फिल्म पूरी हाउसफुल है। फिल्म के शो दिन रात सुबह शाम 24 घंटे चल रहे हैं और हर शो पूरा फुल है। फैन्स में फिल्म को लेकर उत्साह है। एक बार फिल्म देखकर फैन्स का दिल भर ही नहीं रहा है।
वहीं बात करें रिव्यू की तो फैन्स और क्रिटिक दोनों ही फिल्म के खत्म हो जाने से काफी दुखी हैं। हर कोई फिल्म देखकर निकल रहा है तो रोते हुए। फिल्म के दौरान भी फैन्स काफी भावुक हो जा रहे हैं। वहीं अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो भी फिल्म ने तहलका मचाया है।

जहां चीन में फिल्म ने 750 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 2250 करोड़ की ओपनिंग कर हर किसी को चौंका दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म वर्ल्ड सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











