एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस - भारत में मची तबाही, 10 दिन में 300 करोड़ पार
एवेंजर्स एंडगेम भारत में शानदार प्रदर्शन के साथ रोज़ एक नया रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब रिलीज़ के 10 दिन के अंदर फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर सबको चौंका दिया है। गौरतलब है कि भारत में सुलतान, बजरंगी भाईजान, संजू, दंगल, पद्मावत जैसी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन 300 करोड़ था।
लेकिन 10 ही दिन में एवेंजर्स एंडगेम ने भारत बॉक्स ऑफिस पर 312 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म की कमाई धीरे होने का नाम ही नहीं ले रही है।

एवेंजर्स मार्वेल सिनेमा यूनिवर्स के सुपरहीरो की कहानी है। ये सारे सुपरहीरो, एक साथ एवेंजर्स बनकर आए हैं और एक बुरी ताकत थानोस से लड़ रहे हैं जो पांच पत्थरों के दम पर पूरी दुनिया तबाह कर देना चाहता है। एवेंजर्स, मार्वेल सुपरहीरो की आर्मी है जो थानोस से ये पत्थर छीनकर दुनिया बचाना चाहती है।
एवेंजर्स चार फिल्मों की सीरीज़ है और एवेंजर्स एंडगेम इस सीरीज़ का आखिरी पार्ट है। फैन्स फिल्म देखकर काफी भावुक हैं और यही कारण है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। देखिए अब तक फिल्म ने बनाए क्या रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications