'एवेंजर्स एंडगेम' DAY 7: एक हफ्ता पूरा- लेकिन ताबड़तोड़ कमाई जारी, ब्लॉकबस्टर है फिल्म
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। या यूं कह लें कि एक ब्लॉकबस्टर हफ्ता। जी हां, एवेंजर्स एंडगेम ने 7 दिनों में ही 260 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जैसी की उम्मीद थी फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। एवेंजर्स ने रिकॉर्ड्स के मामले में सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे कर दिया है।
खास बात है कि एवेंजर्स एंडगेम भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। इसने अपनी ही फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर को पीछे कर दिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड एवेंजर्स एंडगेम ने अब तक 11376 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह विश्वभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 6 फिल्मों में शामिल हो गई है।

वहीं, खास बात है कि इस शुक्रवार भी कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, एवेंजर्स के पास कमाने के लिए 10 मई तक का पूरा समय है। 10 मई को टाईगर श्राफ की स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 रिलीज हो रही है। जिससे एवेंजर्स की स्क्रीन में कमी आ सकती है। हालांकि फिल्म पूरे महीने कमाई करने वाली है। ट्रेड पंडितों तो एवेंजर्स एंडगेम भारत में 500 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।
बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications