'एवेंजर्स एंडगेम' DAY 6: सलमान खान से लेकर बाहुबली तक का रिकॉर्ड टूटा- ताबड़तोड़ कमाई
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। जैसी की उम्मीद थी फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। एवेंजर्स एंडगेन 6 दिनों में ही 230 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। फिल्म ने बुधवार को 25 करोड़ के लगभग की कमाई की है। एवेंजर्स धीरे धीरे सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे कर रही है।
एवेंजर्स एंडगेम भारत में 6 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बाहुबली 2, टाईगर जिंदा है, संजू, सुलतान जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे किया है। शायद ही भारत में किसी फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज दिखा हो।

साथ ही एवेंजर्स भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। एवेंजर्स एंडगेम ने अपनी ही फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' को पीछे किया है। एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में 222 करोड़ की कमाई की थी। ट्रेड पंडितों के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम भारत में 500 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।
भारत में तोड़े ये रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications