'एवेंजर्स एंडगेम' DAY 1: भारत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका- पहले दिन ही धुंआधार कलेक्शन
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म एवेंजर्स एंडगेम भारत में रिलीज हो चुकी है। बता दें, जैसी की उम्मीद थी फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। एवेंजर्स ने शुक्रवार को 55 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दी है। यह बाहुबली 2 के बाद भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। बता दें, बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर 122 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
बहरहाल, एवेंजर्स ने सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे कर दिया है। वहीं, आने वाले दिनों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। मंगलवार तक.. यानि की 5 दिनों तक फिल्म के सभी शोज हाउसफुल हो चुके हैं। फिल्म ने 95 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दिखाई है। यह शानदार है और शायद ही भारत में किसी फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज दिखा हो।

ट्रेड पंडितों के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम पहले वीकेंड तक 150 करोड़ से ऊपर की कमाई कर लेगी। वहीं, टिकट की एडवांस बुकिंग देखकर इस बात की पुष्टि हो जाती है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 2000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।
यहां जानते हैं भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications