एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस: 5वें दिन लुढ़की फिल्म लेकिन 200 करोड़ पार पहुंची कमाई
Recommended Video
एवेंजर्स एंडगेम भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 5 दिन में 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर सबको चौंका दिया है। हालांकि फिल्म ने मंगलवार को कमाई में गिरावट देखी और केवल फिल्म ने केवल 27.5 करोड़ की कमाई की। सोमवार को फिल्म ने 31 करोड़, रविवार को 53 करोड़, शनिवार को 51 करोड़ और शुक्रवार को 53.5 करोड़ की ओपनिंग की थी।
अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन है 217 करोड़। यानि कि जल्दी ही एवेंजर्स इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म उरी को पीछे छोड़ देगी। उरी ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 243 करोड़ की कमाई की। बुधवार देश में आंशिक अवकाश है, ऐसे में एक बार फिर फिल्म की कमाई तेज़ी से उछाल मारने के आसार हैं।

एवेंजर्स मार्वेल सिनेमा यूनिवर्स के सुपरहीरो की कहानी है। ये सारे सुपरहीरो, एक साथ एवेंजर्स बनकर आए हैं और एक बुरी ताकत थानोस से लड़ रहे हैं जो पांच पत्थरों के दम पर पूरी दुनिया तबाह कर देना चाहता है। एवेंजर्स, मार्वेल सुपरहीरो की आर्मी है जो थानोस से ये पत्थर छीनकर दुनिया बचाना चाहती है।
एवेंजर्स चार फिल्मों की सीरीज़ है और एवेंजर्स एंडगेम इस सीरीज़ का आखिरी पार्ट है। फैन्स फिल्म देखकर काफी भावुक हैं और यही कारण है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। देखिए अब तक फिल्म ने बनाए क्या रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications