Avatar The Way Of Water: 3500 करोड़ कलेक्शन के साथ वर्ल्डवाइड जेम्स कैमरून का धमाका, भारत में इतनी रही कमाई!

avatar-the-way-of-water-opening-weekend-collection-james-cameron-s-film-crosses-mammoth-3500-crore

Avatar The Way Of Water: जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने महज तीन दिनों में 3,598 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। भले ही समीक्षकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हो, लेकिन फिल्म को देखने के लिए फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है।

भारत में भी अवतार: द वे ऑफ वॉटर की धूम देखने को मिल रही है। फिल्म ने भारत में तीन दिनों में "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" को पीछे छोड़ दिया है। भारत में अवतार 2 ने पहले वीकेंड तक 160 करोड़ (gross) की कमाई कर ली है। फिल्म का नेट कलेक्शन 130-132 करोड़ के आसपास का रहा है।

बता दें, भारत में अवतार- द वे ऑफ वाटर 3800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। हर फिल्म के 17000 से भी ज्यादा शोज, हर भाषा में दिखाए जाएंगे। पहले वीकेंड के लिए कई जगहों पर रात 12.30 बजे से ही शो शुरू हो गए थे। और लगभग सभी शो हाउसफुल रहे थे।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, अवतार 2 ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर $450 मिलियन (लगभग 3,598 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में $134 मिलियन, चीन में $59 मिलियन और बाकी देशों में $242 मिलियन का कलेक्शन किया है।

भारत में कमाई

भारत में कमाई

अवतार द वे ऑफ वाटर ने भारत में शुक्रवार को 41 करोड़ (approx), शनिवार को 43 करोड़ (approx) और रविवार को 47 करोड़ के लगभग की कमाई की है। सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।

अवतार का कलेक्शन

अवतार का कलेक्शन

अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज़ किया गया था।12 साल पहले आई इस फिल्म ने रिलीज होने पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ की कमाई की थी। अवतार 2 से, कम से कम यह उम्मीद तो की ही जा सकती है कि फ़िल्म 250 करोड़ से ऊपर जाएगी।अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

कोई नहीं है टक्कर में

कोई नहीं है टक्कर में

भारत में अवतार 2 को 16 दिसंबर की सोलो रिलीज किया गया था। फिलहाल दृश्यम 2 सिनेमाघरों में है, लेकिन अवतार को उससे कोई टक्कर नहीं। फिल्म को अगले शुक्रवार को रोहित शेट्टी की सर्कस का सामना करना पड़ सकता है.. क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म पारिवारिक दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X