Avatar The Way Of Water Box Office: भारत में 100% से ऊपर का प्रॉफिट, 18वें दिन भी कर रही है दमदार कमाई

avatar-the-way-of-water-goes-over-100-percent-profit-in-india-crosses-330-crore-mark-in-18-days

Avatar The Way Of Water Box Office: जेम्स कैमरन की अवतार 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में, यह एवेंजर्स: एंडगेम के बाद भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र हॉलीवुड फिल्म बन गई। फिल्म ने भारत में 330 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

अवतार 2 ने भारत के सिनेमाघरों में 18 दिन गुजार लिये हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 331.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। 18वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की है। जो कि एक शानदार आंकड़ा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये जल्द ही भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी।

भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है एवेंजर्स एंडगेम। फिल्म ने भारत में 365 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अवतार 2 भारत में इस आंकड़े को पार कर पाएगी! बता दें, वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 1.4 बिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है।

भारत में कमा रही है प्रॉफिट

भारत में कमा रही है प्रॉफिट

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 150 करोड़ में बिके थे। वहीं, फिल्म की कमाई 330 करोड़ के ऊपर पहुंच चुकी है। यानि की फिल्म ने भारत में 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमा लिया है। अवतार 2 ने अब तक 108.66 प्रतिशत प्रॉफिट कमा लिया है।

12 साल पहले आई थी अवतार

12 साल पहले आई थी अवतार

अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज़ किया गया था।12 साल पहले आई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ की कमाई की थी। लिहाजा, अवतार 2 से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थीं। अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अवतार 2 ने वर्ल्डवाइड 11600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.. वहीं सिर्फ चीन में ही फिल्म ने 100 मिलियन डॉलर पार का कारोबार कर लिया है। बता दें, अवतार के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 2.92 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। वह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X