Avatar The Way Of Water Day 8: भारत में 200 करोड़ पार पहुंची अवतार 2, टॉप 3 हॉलीवुड फिल्मों में शामिल

Avatar The Way Of Water Day 8: जहां रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है, वहीं जेम्स कैमरून की फिल्म "अवतार- द वे ऑफ वाटर" ने भारत में अपने दूसरे वीकेंड पर भी मजबूत पकड़ बना कर रखी है। फिल्म ने शुक्रवार को यानि आठवें दिन 13 करोड़ के लगभग की कमाई की है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 203 करोड़ तक पहुंच चुका है।
वर्ल्डवाइड भी अवतार 2 काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 700 मिलियन डॉलर पार जाने वाली है। जिसमें से लगभग 200 मिलियन डॉलर की कमाई सिर्फ नार्थ अमेरिका में हुई है।
भारत में कमाई की बात करें तो यह तीसरी सबसे ज्यादा कमाने हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। लेकिन जल्द ही यह एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की कमाई को पार कर दूसरे नंबर पर आ जाएगी।

सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म
एवेंजर्स एंडगेम भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है। फिल्म ने भारत में 365 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

अवतार- द वे ऑफ वाटर
बता दें, भारत में अवतार- द वे ऑफ वाटर 3800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म के 17000 से भी ज्यादा शोज, हर भाषा में दिखाए जा रहे हैं। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है।

12 साल पहले आई थी अवतार
अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज़ किया गया था।12 साल पहले आई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ की कमाई की थी। अवतार 2 से, कम से कम यह उम्मीद तो की ही जा सकती है कि फ़िल्म 250 करोड़ से ऊपर जाएगी।अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर को पार करेगी अवतार
2018 में रिलीज हुई इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत में 223 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है, जिसे जल्द ही अवतार 2 पार करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











