Avatar The Way Of Water Day 10: ब्लॉकबस्टर रविवार, भारत में 250 करोड़ पार पहुंची जेम्स कैमरून की अवतार 2

Avatar The Way Of Water Day 10: अवतार द वे ऑफ वॉटर के लिए दूसरा वीकेंड भी ब्लॉकबस्टर रहा। फिल्म को रोहित शेट्टी की सर्कस से टक्कर मिली, लेकिन उसे दर्शकों से सिरे से नकार दिया। वहीं, अवतार 2 अभी भी डबल अंकों में कमाई कर रही है। अपने दसवें दिन यानि की रविवार को फिल्म ने 24 करोड़ के लगभग की कमाई की है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 250 करोड़ पार पहुंच चुका है।
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी ये फिल्म दुनियाभर में तहलका मचा रही है। चीन में फिल्म ने 100 मिलियन डॉलर से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 7000 करोड़ पार पहुंच चुका है।
भारत में कमाई की बात करें तो यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाने हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की कमाई को पार कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो इस हफ्ते, फिल्म की ऑक्यूपेंसी में 30-40% तक की गिरावत दिख सकती है।

अवतार- द वे ऑफ वाटर
बता दें, भारत में अवतार- द वे ऑफ वाटर 3800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। सर्कस और दृश्यम 2 जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बावजूद फिल्म ज्यादा से ज्यादा शोज पर चल रही है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है।

बन पाएगी सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म!
भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है एवेंजर्स एंडगेम। फिल्म ने भारत में 365 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अवतार 2 भारत में इस आंकड़े को पार कर पाएगी! हालांकि यह काफी मुश्किल है।

12 साल पहले आई थी अवतार
अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज़ किया गया था।12 साल पहले आई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ की कमाई की थी। अवतार 2 से, कम से कम यह उम्मीद तो की ही जा सकती है कि फ़िल्म 300 करोड़ से ऊपर जाएगी।अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अवतार 2 ने जहां वर्ल्डवाइड 900 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है.. वहीं सिर्फ चीन में ही फिल्म ने 100 मिलियन डॉलर पार का कारोबार कर लिया है। वहां, अवतार के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 2.92 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। वह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











