..................... Avatar 2 First Day Box Office - The film collects 38 Crore in his opening day! - Hindi Filmibeat

Avatar 2 Box Office- पहले दिन ही फिल्म ने की धमाकेदार कमाई लेकिन नहीं टूटा एवेंजर्स का रिकॉर्ड!

avatar 2

जेम्स कैमरून की धमाकेदार फिल्म अवतार 2 इस वक्त चर्चा में है और फिल्म ने रिलीज होकर हंगामा कर दिया है। करीब 13 साल के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट सामने आया है क्योंकि इसका पहला पार्ट साल 2009 में रिलीज हुआ था। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चा थी और भारत में जब ये 16 दिसंबर को रिलीज हुई तो फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की।

इस वक्त फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी सामने आई है और पता चला है कि भारत में इसने 38-40 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई के साथ दमदार शुरुआत की है।

इस फिल्म के रिलीज के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि आंकड़े जब आएंगे तब ये पता चलेगा कि फिल्म ने एवेंजर्स: एंडगेम को पीछे छोड़ दिया है लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जी हां, एवेंजर्स: एंडगेम ने रिलीज होकर पहले ही दिन करीब 53.10 करोड़ की कमाई की थी।

दक्षिण भारतीय शहरों में

दक्षिण भारतीय शहरों में

भारत में ये आंकड़ा हर भाषा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिलाकर लिया गया है। इसके अलावा इस फिल्म से एक आंकड़ा निकलकर सामने आया है जिसमें पता चला है कि फिल्म को सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में देखा गया है और ज्यादातर कमाई वहीं से सामने आई है।

साउथ इंडियन हॉलीवुड फिल्मों को काफी पसंद करते हैं

साउथ इंडियन हॉलीवुड फिल्मों को काफी पसंद करते हैं

जी हां, साउथ इंडियन हॉलीवुड फिल्मों को काफी पसंद करते हैं और इसके लिए इंतजार करते है। अवतार द वे ऑफ वाटर की कहानी की बात करें तो इसमें पानी की एक अलग दुनिया दिखाई गई है जहां पर कई जीव भी रहते हैँ।

सप्ताह अभी पूरा बाकी है

सप्ताह अभी पूरा बाकी है

फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा क्योंकि ये सप्ताह अभी पूरा बाकी है और फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।

इंटरनेट पर लीक

इंटरनेट पर लीक

हालांकि एक बुरी खबर बीते दिन आई थी कि ये फिल्म इंटरनेट पर लीक कर दी गई है लेकिन कमाई से ऐसा नहीं लग रहा है कि फिल्म पर इसका कुछ खास असर पड़ा है।

वीएफएक्स सभी को पसंद आ रहे हैं

वीएफएक्स सभी को पसंद आ रहे हैं

इस फिल्म की तारीफ कई भारतीय सितारों ने भी की है और फिल्म के वीएफएक्स सभी को पसंद आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X