Avatar 2: जुरासिक वर्ल्ड को पछाड़कर, बनी वर्ल्डवाइड 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, भारत में बंपर कमाई

Avatar The Way Of Water Box Office: जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' भारत में बेंचमार्क स्थापित कर रही है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 454 करोड़ (gross) की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ यह एवेंजर्स एंडगेम से आगे निकल चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 438 करोड़ (gross) की कमाई की थी।
यह सभी भाषाओं में भारत में अब तक की 8वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी है। बता दें, अवतार यहां अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी.. और अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है।
7वीं सबसे बड़ी फिल्म
भारत ही नहीं, अवतार: द वे ऑफ वॉटर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी दहाड़ रही है। जेम्स कैमरून निर्देशित अवतार 2 फिलहाल द लॉयन किंग और जुरासिक वर्ल्ड जैसी फिल्मों को पछाड़ कर, अब इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 14060 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी कमाई जारी है। बता दें, अवतार के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 2.92 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। वह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
भारत में कमा रही है प्रॉफिट
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 150 करोड़ में बिके थे। वहीं, फिल्म की कमाई 350 करोड़ (nett) के भी ऊपर पहुंच चुकी है। यानि की फिल्म ने भारत में 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमा लिया है।
12 साल पहले आई थी अवतार
अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज़ किया गया था। 12 साल पहले आई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ की कमाई की थी। लिहाजा, अवतार 2 से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थीं। अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












