..................... Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1 Siddhant Chaturvedi Taapsee Pannu - Hindi Filmibeat

Box Office: 'अस्सी' या 'दो दीवाने शहर में' बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? कमाई जानकर नहीं होगा यकीन

Box Office Collection: साल 2026 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से अच्छा साबित हो रहा है और जो भी फिल्में रिलीज हो रही हैं वो अच्छा कर रही हैं। बीते शुक्रवार दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्लैश किया है।

Box Office Collection

पहली है सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की दो दीवाने शहर में और दूसरी है अस्सी जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आईं हैं। इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर हुई टक्कर हुई और ये काफी जबरदस्त थी। अब इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आए हैं।

किस फिल्म ने की कितनी कमाई?

कई दिनों से लगातार सिद्धांत और मृणाल अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसने पहले दिन सिर्फ इंडिया में 1.25 करोड़ रुपये का बिजने किया है। ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। इसके अलावा तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इंडिया में इन दोनों ही फिल्मों ने काफी धीमा शुरुआत दी है लेकिन देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड पर कितना उछाल मार पाती हैं। अपने शानदार अभिनय से तापसी पन्नू ने लोगों को फिर से चौंकाया है जबकि मृणाल और सिद्धांत एक दूसरे के साथ कमाल के लगे हैं। तापसी पन्नू ने इसके पहले भी कई फिल्मों में इस तरह के सीरियस किरदार किए हैं।

2026 होगा दमदार

फिलहाल इन दोनों फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीदें हैं और देखना होगा कि कितनी कमाई करती हैं। इसके अलावा इस साल कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं और देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर क्या तूफान आता है।

चाहें वो रामायण पार्ट 1 हो या फिर धुरंधर 2, किंग हो या फिर अल्फा.. इस साल कई शानदार प्रोजेक्ट्स रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे और इसकी शुरुआत इन फिल्मों से हो चुकी है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X