Article 370 BO COLLECTION DAY 10: यामी गौतम की फिल्म ने 10 दिनों में की बंपर कमाई, क्रैक रही फुस्स

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 10: यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) और विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) दोनों 23 फरवरी को एक ही दिन रिलीज हुई थीं। इन दो फिल्मों से पहले बॉक्स ऑफिस पर शाहिद और कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' लगी थी। जो शानदार कलेक्शन कर रही थीं। ऐसे में 'आर्टिकल 370' और 'क्रैक' का चल पाना एक चैलेंज था।
यामी फिल्म कर रही है शानदार कलेक्शन
बता दें कि दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं जहां यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 धड़ल्ले से बिजनेस कर रही है वहीं विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक जीतेगा तो जिएगा बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही है। चलिए जानते हैं किस फिल्म ने अब तक कितनी की है कमाई।
आर्टिकल 370 ने अब तक इतनी की कमाई
पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन - 3.3 करोड़ रुपये
छठा दिन - 3.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 3 करोड़ रुपये
आठवां- 3 करोड़ रुपये
नवां- 5.5 करोड़ रुपये
दसवें दिन इतना हुआ कलेक्शन
वहीं फिल्म के दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड पर 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 50.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 58.5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 80 करोड़ का आंकड़ा छुएगी।
विद्युत जामवाल की फिल्म का 10 दिनों का रिपोर्टकार्ड
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) भी आर्टिकल 370 के साथ ही 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन अहम किरदार में देखने को मिल रहे हैं। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म क्रैक ने 10 दिनों में 13.13 करोड़ रुपये की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications











