Article 370 BO COLLECTION DAY 7: आर्टिकल 370 की बढ़ी दो गुनी रफ्तार, क्रैक की बढ़ीं मुश्किलें

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 7: एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों सभी की जुबान पर हैं। जी हां, हाल ही में उनकी फिल्म रिलीज हुई है आर्टिकल 370 (Article 370) जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म की कहानी और सितारों की एक्टिंग ने फिल्म में जान फूंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 7 दिनों में कितनी कमाई की है।
फिल्म की अब तक की कमाई
पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन - 3.3 करोड़ रुपये
छठा दिन - 3.15 करोड़ रुपये
एक हफ्ते में इतना हुआ कलेक्शन
वहीं फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 2. 85 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इन सात दिनों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 35.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 46 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
क्रैक जीतेगा तो जिएगा का इतना रहा कलेक्शन
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) भी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा सभी का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। फिल्म ने सातवें दिन 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 12.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











