..................... Article 370 Box office Collection DAY 5: Yami Gautam's film Article 370 earned alot of crore on fifth day - Hindi Filmibeat

Article 370 BO COLLECTION DAY 5: आर्टिकल 370 का दिखा दम, 5 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Article 370

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 5: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म में दिखाई गई घटना से लोग काफी इंस्पायर हो रहे हैं। फिल्म में यामी की एक्टिंग फिल्म में जान फूंक रही है। यामी गौतम के अलावा प्रियामणित, किरण करमरकर, अरुण गोविल समेत कई अहम किरदार हैं। चलिए जानते हैं अब तक का कलेक्शन।

कम बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म
आदित्य जांभले द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म कहानी लोगों को कितनी पसंद आ रही है यह तो आप फिल्म की कमाई से ही अंदाजा लगा सकते हैं। बता दें कि फिल्म काफी कम बजट में बनी है। 20 करोड़ के बजट में बनने के बाद भी फिल्म की कमाई शानदार हो रही है।

फिल्म की अब तक की कमाई
1- पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
2- दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
3- तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
4- चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये

इतनी की फिल्म ने कमाई
वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन 3.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 29.40 करोड़ रुपये।

इतनी की दुनियाभर में कमाई

वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में पसंद की जा रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड 36 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। आपको बताते चलें कि आर्टिकल 370' (Article 370) 1500 सिनेमाघरों में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। सिनेमा लवर्स डे पर फिल्म की कीमत 99 रुपये थी फिर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था।

दमदार है फिल्म की कहानी
'आर्टिकल 370' (Article 370) फिल्म जम्मू कश्मीर पर लगी धारा 370 हटाए जाने पर सरकार के सामने आईं मुश्किलों पर बनी है। फिल्म में कई जगह सीन रीक्रिएट किए हैं। बता दें कि फिल्म के डायलॉग्स रीक्रिएट किए गए कुछ सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म के किरदार फिल्म में जान डाल रहे हैं। फिल्म में पीएम और गृहमंत्री का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन फिल्म के रियल दिख रहे किरदार और स्पीच को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कहां किसकी बात की गई है। बता दें कि फिल्म को देखकर लोगों के शानदार रिव्यू देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X