Article 370 V/S Crakk: यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' कर रही है ताबड़तोड़ कलेक्शन, 'क्रैक' का ये है हाल

Article 370

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 13: यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) और विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) दोनों ही फिल्में 23 फरवरी को रिलीज हुई थीं। जहां यामी गौतम की फिल्म कमाई के मामले में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है तो वहीं विद्युत जामवाल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही है। चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

आर्टिकल 370 ने अब तक इतनी की कमाई
पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन - 3.3 करोड़ रुपये
छठा दिन - 3.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 3 करोड़ रुपये
आठवां- 3 करोड़ रुपये
नवां- 5.5 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 6.75 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन-1.75 करोड़ रुपये
बारहवां दिन-1.75 करोड़ रुपये

जानें तेरहवें दिन फिल्म ने कितनी की कमाई
आर्टिकल 370 के तेरहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तेरहवें दिन 1.60 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 55.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है। फिल्म अब तक 78 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। बता दें कि यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) का बजट मात्र 20 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि फिल्म में अरुण गोविल ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। वहीं किरण करमाकर गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के अलावा प्रियामणित नजर आ रही हैं जो फिल्म में जान डाल रही हैं।

क्रैक ने इतना किया कलेक्शन
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) की कमाई की बात करें तो फिल्म ने तेरहवें दिन 16 लाख की कमाई की है। (अनुमानित)। फिल्म अब तक 13.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म में आपको विद्युत जामवाल के अलावा नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन अहम किरदार में देखने को मिलेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X