Article 370 BO Day 2 Prediction: यामी गौतम की फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाल, दूसरे दिन का ये है हाल

Article 370 Box office Day 2

Article 370 BO Day 2 Prediction: 23 फरवरी को यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) रिलीज हुई है। फिल्म को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रोड्यूस की है। आर्टिकल 370' (Article 370) 1500 सिनेमाघरों में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। सिनेमा लवर्स डे पर फिल्म की कीमत 99 रुपये थी फिर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। हर कोई फिल्म की तारीफ करता थक नहीं रहा है।

पहले दिन फिल्म ने इतना किया कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को सिनेमा लवर्स डे के खास मौके पर फिल्म 99 रुपये में दिखाई गई थी। वहीं तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 6.12 करोड़ रुपये Indian Biz कलेक्शन किया है। बता दें कि सिनेमा लवर्स डे के खास मौके पर गुरुवार रात 11:30 बजे तक आर्टिकल 370 के 1 लाख 19 हजार से ज्यादा के टिकट बिक चुके थे।

दूसरे दिन इतना कमा सकती है यामी गौतम की फिल्म
Sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो पूर्वानुमान यह लगाया जा रहा है कि फिल्म दूसरे दिन 3.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 10 से 11 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है।

जानें फिल्म की कहानी
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 की कहानी के बारे में बताएं तो 'आर्टिकल 370' (Article 370) इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हकसार (यामी गौतम) के एक मिशन के ऊपर आधारित है। जिसके निशाने पर बुरहान वानी है। जूनी का ऑपरेशन कश्मीर में बवाल खड़ा कर देता है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली बुला लिया जाता है। पीएमओ के हाई रैंक ऑफिशियल राजेश्वरी स्वामीनाथन कश्मीर की हालत को लेकर एक्टिव हो जाती हैं और पीएम गृहमंत्री के कश्मीर विजन को रियलिटी में लाने का काम करती हैं। फिल्म में पीएम और गृहमंत्री का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन फिल्म के रियल दिख रहे किरदार और स्पीच को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कहां किसकी बात की गई है। बता दें कि फिल्म के डायलॉग्स रीक्रिएट किए गए कुछ सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म के किरदार फिल्म में जान डाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X