Article 370 BO Day 1 Prediction: पहले दिन इतना कमा सकती है यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370'

Article 370 BO Day 1 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर फिर से एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने का सिलसिला जारी हो चुका है। जहां 25 जनवरी को फाइटर रिलीज हुई थी और 9 फरवरी को शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उल्झा लिया ने शानदार कलेक्शन किया था तो वहीं आज 23 फरवरी को यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज हो गई है। फिल्म को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रोड्यूस की है। बता दें कि आदित्य यामी के पति हैं फिल्म दोनों के जबरदस्त तालमेल से बनी है। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म
'आर्टिकल 370' (Article 370) 1500 सिनेमाघरों में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 80 हजार से ऊपर की हुई थी। वहीं Sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो फिल्म पहले दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। 'आर्टिकल 370' (Article 370) के बजट की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 15 से 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।
क्या है फिल्म की कहानी
'आर्टिकल 370' (Article 370) इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हकसार (यामी गौतम) के एक मिशन के ऊपर आधारित है। जिसके निशाने पर बुरहान वानी है। जूनी का ऑपरेशन कश्मीर में बवाल खड़ा कर देता है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली बुला लिया जाता है। पीएमओ के हाई रैंक ऑफिशियल राजेश्वरी स्वामीनाथन कश्मीर की हालत को लेकर एक्टिव हो जाती हैं और पीएम गृहमंत्री के कश्मीर विजन को रियलिटी में लाने का काम करती हैं। फिल्म में पीएम और गृहमंत्री का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन किरदारों को लेकर आप अंदाजा लगा लेंगे की कहानी क्या है। बता दें कि फिल्म के डायलॉग्स रीक्रिएट किए गए कुछ सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म के किरदार फिल्म में जान डाल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications