Article 370 BO COLLECTION DAY 3: यामी गौतम की फिल्म कर रही है ताबड़तोड़ कमाई, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 3: आदित्य जांभले द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रोड्यूस की है। फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों में कब्जा कर लिया है। जी हां, फिल्म ने आते ही शाहिद और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई पर फुल स्टॉप लगा दिया है। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी आर्टिकल 370 (Article 370) की कहानी लोगों के होश उड़ा रही है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म की अब तक की कमाई
1- पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
2- दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन - 9.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 22.80 करोड़ रुपये। बता दें कि आर्टिकल 370' (Article 370) 1500 सिनेमाघरों में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। सिनेमा लवर्स डे पर फिल्म की कीमत 99 रुपये थी फिर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म की कहानी और फैन्स का क्रेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
ये है फिल्म की कहानी
'आर्टिकल 370' (Article 370) इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हकसार (यामी गौतम) के एक मिशन के ऊपर आधारित है। फिल्म में यामी गौतम के अलावा प्रियामणित, किरण करमरकर, अरुण गोविल समेत कई अहम किरदार हैं। फिल्म की कहानी जम्मू कश्मीर पर लगी धारा 370 को हटाए जाने पर सरकार के सामने आईं मुश्किलों पर बनी है। फिल्म में कई जगह सीन रीक्रिएट किए हैं। बता दें कि फिल्म के डायलॉग्स रीक्रिएट किए गए कुछ सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म के किरदार फिल्म में जान डाल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications