कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन शाहिद कपूर की छप्पर फाड़ कमाई, लोग देते रह गए गालियां

By Staff

शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। शुक्रवार को 20 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने शनिवार को लगभग 22 करोड़ की कमाई के साथ सबको चौंका दिया है। दो दिन में कुल 42 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म 70 करोड़ से ऊपर के वीकेंड का टार्गेट कर रही है।

दिलचस्प ये है कि चारों तरफ फिल्म की जमकर बुराई हो रही है। क्रिटिक्स ने जहां फिल्म को 1 - 1.5 स्टार दिए हैं वहीं कुछ सेलिब्रिटी भी फिल्म को पिछड़ी सोच का बता रहे हैं जहां मर्द केवल औरत पर अपना हक जताना जानता है लेकिन उसकी इज़्जत करना तो कतई नहीं जानता है।

सारी दिक्कतों के बावजूद कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने जहां एक तरफ कमाई के सारे रिकॉर्ड अपनी ओपनिंग के साथ ही तोड़ दिए हैं वहीं ये तेज़ी से 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ती भी नज़र आ रही है।

गौरतलब है कि 20 करोड़ की कमाई के साथ कबीर सिंह ने इस साल की सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनिंग दी है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ हुई है जो बिना छुट्टी का दिन था। माना जा रहा था कि फिल्म 11 करोड़ की कमाई करेगी। अगर वर्ड ऑफ माउथ बहुत अच्छा रहा तो 14 करोड़।

arjun-reddy-remake-kabir-singh-box-office-day-2-saturday-collections

ऐसे में शाहिद कपूर ने चौका मारते हुए 20 करोड़ की ओपिनंग के साथ सबको चौंका ही दिया। वहीं दूसरे दिन भी भारत - अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप मैच था। इसके बावजूद फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X