BOX OFFICE: कृति- दिलजीत स्टारर 'अर्जुन पटियाला' की ठंडी ओपनिंग- पहले दिन की कमाई
कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'अर्जुन पटियाला' शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि इस कॉमेडी फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। जिसका नतीजा भी बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है। फिल्म ने लगभग 2 करोड़ की ओपनिंग दी है। जबकि वीकेंड पर भी यह आंकड़ा ज्यादा बढ़ता नहीं दिख रहा। शनिवार को भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी नहीं दिख रही है।
अर्जुन पटियाला के साथ ही रिलीज हुई कंगना रनौत- राजकुमार राव की 'जजमेंटल है क्या' ने 4.50 करोड़ के लगभग की ओपनिंग दी है। वहीं, फिल्म को लेकर वीकेंड में क्रेज दिख सकता है। लिहाजा, अर्जुन पटियाला की कमाई और भी प्रभावित होगी।

जजमेंटल है क्या ही नहीं, इस स्पूफ कॉमेडी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 'द लॉयन किंग' और 'सुपर 30' से टक्कर मिलेगी। इन दो फिल्मों के अलावा कई जगहों पर कबीर सिंह भी टिकी हुई है। अर्जुन पटियाला इस वीकेंड तक मुश्किल से 7-8 करोड़ तक पहुंच पाएगी।
निर्देशक रोहित जुगराज ने अपनी फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में कॉमेडी को एक अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की है। इसे स्पूफ कॉमेडी कहते हैं। लेकिन अफसोस फिल्म हंसाने में असफल रही। कृति और दिलजीत के रोमांस, वरूण शर्मा की बेबाक कॉमेडी के बावजूद फिल्म ठहाके मारकर हंसने या कुछ अनुभव करने का मौका नहीं देती। एक्शन, रोमांस, इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी के दो घंटों के इस सफर में आपको सिर्फ बोरियत होगी।


Click it and Unblock the Notifications