अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 38 हजार रूपए, बिल्कुल बुरी तरह फ्लॉप!

The Lady Killer Box Office: इस शुक्रवार अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म "द लेडी किलर" को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जी हां, इस अनदेखी, अनसुनी फिल्म को देशभर में 50 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। लेकिन फिल्म कब आई, कब गई, किसी को कोई खबर तक नहीं लगी।
इस फिल्म का प्रमोशन तो दूर की बात है, ट्रेलर भी फिल्म की रिलीज से महज एक हफ्ते पहले रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं, हैरानी वाली बात ये है कि 'द लेडी किलर' को आधा अधूरा ही रिलीज किया गया है। जी हां, मतलब फिल्म की शूटिंग महज 90 प्रतिशत ही पूरी हुई थी। और उतने में ही इसे रिलीज कर दिया गया।
पहले ही दिन हो गई सुपरफ्लॉप
रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन देशभर में फिल्म की सिर्फ 293 टिकट बिकी। नतीजतन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 38 हजार की ओपनिंग दी है। जी हां, फिल्म एक लाख तक भी नहीं पहुंच पाई और पहले ही दिन इस पर सुपरफ्लॉप का ठप्पा लग गया।
90 प्रतिशत शूटिंग के बाद कर दी फिल्म रिलीज
'द लेडी किलर' एक संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शूटिंग 90 परसेंट पूरी हो चुकी थी। 3-4 दिनों का शेड्यूल उत्तराखंड में होना था, लेकिन लगातार होती बारिश की वजह से वो नहीं हो पाया। इस बीच मेकर्स को लगा कि ये फिल्म ओवर बजट जा रही है। इसलिए काम रोक दिया गया और जितनी शूटिंग हुई थी, उतने में ही इसे रिलीज कर दिया गया। एडिटिंग से इसे क्लाईमैक्स देने की कोशिश की गई, लेकिन वो कोशिश बेकार ही रही।
खास बात है कि इस फिल्म के साथ पहली बार अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर साथ आए थे। फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











