BOX OFFICE: छावा के सामने फीकी पड़ी अर्जुन, भूमि की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी', खाते में आए बस इतने रुपये

Mere husband ki biwi

Mere husband ki Biwi Box Office Collection: सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। जहां बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म छावा दहाड़ मार रही थी। उतने में ही अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज हो गई।

फिल्म 21 फरवरी को रिलीज तो हुई है, लेकिन फिल्म छावा के तूफान के आगे टिक नहीं पा रही है। बता दें कि 'मेरे हसबैंड की बीवी' को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। चलिए बिना देर किए जानते हैं दूसरे दिन का कलेक्शन।

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के पहले दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हलांकि वीकेंड पर फिल्म में जरा की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन फिर भी छावा की तुलना में फिल्म का कलेक्शन काफी फीका नजर आ रहा है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

बता दें कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के लिए क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है। फर्स्ट हाफ से ज्यादा लोग सेकेंड हाफ की स्टोरी को खास पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में फैन्स को लव ट्राएंगल देखने को मिल रहा है। फिल्म में अर्जुन (अंकुर), भूमि (प्रबलीन) और रकुल प्रीत सिंह अंतरा के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में देख पाएंगे कि अंकुल और प्रबलीन पति पत्नी होते हैं, लेकिन दोनों अलग हो जाते हैं प्रबलीन बीमारी की वजह से अपनी याददाश्त खो बैठती हैं और तब शुरू होता है। अंकुल, प्रबलीन और अंतरा का लव ट्राएंगल।

More from Filmibeat

Read more about: mere husband ki biwi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X