..................... Anushka Sharma starrer Pari first day collection - Hindi Filmibeat

Pari Day 1: धीमी लेकिन धमाकेदार शुरुआत, अनुष्का शर्मा करेंगी कमाल

By Shweta K

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी कल शुक्रवार को रिलीज हो गई।फिल्म की क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ही काफी सराहना कर रहे हैं। लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में कोई ऐसी हॉरर फिल्म आई है जिसकी असल में कोई तारीफ कर रहा है। अनुष्का शर्मा की एक्टिंग की भी हर कोई तारीफ कर रहा है।

फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म का ना तो प्रमोशन किया गया है और ना ही ट्रेलर लॉन्च। फिल्म को बस डिजिटल मीडिया पर प्रमोट किया गया है। फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक माना जा रहा है और बहुत कम ही स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म पहले दिन 4.36 करोड़ की कमाई करने में सफल रही।

anushka-sharma-starrer-pari-first-day-collection

फिल्म को कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया और साथ ही फिल्म को साउथ के कई हिस्सों में नहीं रिलीज किया गया। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई हॉल होली की वजह से बंद थे और शाम के बाद को शो में अधिक लोग पहुंचे।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है फिल्म शनिवार रविवार और आने वाले दिनों में अधिक कमाई करेगी। वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा फिल्म को मिल सकता है।दरअसल, परी का बजट है केवल 18 करोड़। फिल्म ने 10 करोड़ सैटेलाइट राइट्स से कमा लिए हैं। अब अगर फिल्म 5 - 6 करोड़ की ओपनिंग करती है तो वीकेंड तक फिल्म 25 - 26 करोड़ तक पहुंच जाएगी। यानि कि सुपरहिट। इसकी सीधी तुलना की जाएगी, यंग स्टार्स की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X