तमाचा..सलमान हो या ना हो..ये SUPER HIT हैं..और हमेशा रहेंगी

कंगना रनौत ने कई बार खान की एक्ट्रेस होने के नाते अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा है। लेकिन फिल्लौरी से अनुष्का ने कंगना को करारा जवाब दिया है।

By Prachi Dixit

अनुष्का ने हमेशा से ही खान स्टार की एक्ट्रेस की फेहरिस्त से खुद को अलग रखते हुए हर फिल्म में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई है। अनुष्का अपने अब तक के सफर में बॅालीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। रब ने बना दी जोड़ी से उन्होंने शाहरूख खान के साथ डेब्यू किया।

पीके में उन्होंने आमिर खान के साथ रोमांस किया। वहीं सुल्तान में वह सलमान खान के साथ कदम मिलाती हुई नजर आयी। इन सबसे अलग उठकर अनुष्का ने फिल्लौरी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। वह इसमें कई हद तक कामयाब भी हुई हैं।

वहीं कई बार खान एक्ट्रेस पुकारते हुए कंगना ने अनुष्का के साथ उन सभी एक्ट्रेस पर तंज कसा जो कि खान की फिल्मों की हीरोइन होती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि खान के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस की लंबी उम्र नहीं होती है।

Anushka Sharma, Kangana ranaut

गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत स्टारर रंगून इस साल रिलीज हुई। रिलीज होने के साथ यह इस साल की पहली असफल फिल्मों में शामिल हो गई। दूसरी तरफ फिल्लौरी में बिना किसी खान के बलबूते अनुष्का शर्मा अपनी लागत से अधिक कमाई करने में कामयाब हुई हैं।

दोनों ही बॅालीवुड की टॅाप एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का ने अपनी काबिलियत से यह साबित कर दिया है कि सिर्फ खान की एक्ट्रेस होना ही उनके करियर ग्राफ की सबसे बड़ी वजह नहीं है।

बहरहाल आइए जानते हैं कि कैसे फिल्लौरी और रंगून के बॉक्स ऑफिस गणित और इन दोनों के करियर ग्राफ पर एक नजर..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X