सिंघम, हाउसफुल, दबंग....इस फिल्म का पार्ट 3 सबकी 'कह के लेगा'!
अनुराग कश्यप वापस जुट गए हैं सबका दिल जीतने के लिए और अब वो सीक्वल फिल्मों की कह के लेने वाले हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप गैंग्स ऑफ वसेपुर के तीसरे इंस्टॉलमेंट के लिए जुट गए हैं और फिल्म अगले साल तक रिलीज़ हो जाएगी।
पिछली फिल्मों की तरह ही धनबाद के ज़ीशान कादरी, जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर की पटकथा लिखी थी, फिल्म के पार्ट थ्री की भी पटकथा लिखने के लिए तैयार हैं। ज़ीशान फिल्म में डेफिनिट भाई बने थे।
गैंग्स ऑफ वसेपुर के दोनों ही भाग दर्शकों को बहुत पसंद आए थे और केवल 10 करोड़ में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी। देखिए अब तक किन फिल्मों के तीन पार्ट बने और चले या नहीं -


Click it and Unblock the Notifications
