अंतिम द फाईनल ट्रुथ वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस: सलमान खान - आयुष शर्मा ने ओवरसीज़ में की धमाकेदार ओपनिंग
सलमान खान - आयुष शर्मा स्टारर अंतिम द फाईनल ट्रुथ ने भारत में दो दिनों में 10.2 करोड़ की कमाई करने के बाद ओवरसीज़ भी अच्छी खासी कमाई करना शुरू कर दिया है। फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज़ में 3 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन लगभग 2 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म वर्ल्डवाईड 17 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
अंतिम द फाईनल ट्रुथ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने के बाद शनिवार को और बेहतर कमाई कर चुकी है। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया के बावजूद, फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी संख्या मिल रही है।

अंतिम द फाईनल ट्रुथ ने जहां शुक्रवार को थिएटर में 12.6 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। वहीं शनिवार को फिल्म ने 14.5 की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सत्यमेव जयते 2 और सूर्यवंशी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है लेकिन ज़ाहिर तौर पर सलमान खान - आयुष शर्मा की फिल्म को रोहित शेट्टी - अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और मिलाप झावेरी - जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है।

आयुष शर्मा का Breakthrough
देखा जाए तो अंतिम, आयुष शर्मा के लिए एक Breakthrough है। इस फिल्म से आयुष शर्मा अपने काम के लिए काफी तारीफें बटोर हैं। उनकी पिछली फिल्म लवयात्री ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 11 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अंतिम, दो ही दिन में ये आंकड़ा छू चुकी है। ज़ाहिर तौर पर ये फिल्म आयुष शर्मा के लिए बॉक्स ऑफिस की सफलता की गारंटी लेकर आई है।

सलमान की सबसे कम कमाई
अंतिम, पिछले कुछ सालों में सलमान खान के करियर की सबसे कम कमाने वाली फिल्म होगी। अभी तक फिल्म से 17 करोड़ के वीकेंड की उम्मीद की जा रही है। ये आंकड़ा आमतौर पर सलमान खान अपनी फिल्मों की ओपनिंग के साथ ही पार कर जाते हैं। इस लिहाज़ से अंतिम उनके करियर की सबसे कम कमाई वाली फिल्मों में शामिल होगी।

महिमा मकवाना का शानदार डेब्यू
अंतिम से टीवी की सुपरस्टार महिमा मकवाना ने अपना फिल्म डेब्यू कर लिया है। इस फिल्म के साथ महिमा मकवाना को एक सफल डेब्यू गारंटी में दिया गया है। जब फिल्म में सलमान खान हों तो ऐसी गारंटी अपने आप ही मिल जाती है। सूत्रों की मानें तो महिमा मकवाना ने इस फिल्म में बालिका वधू स्टार अविका गौर को रिप्लेस किया था।

केवल 30 करोड़ की अंतिम
अंतिम ज़्यादा महंगी फिल्म नहीं है। फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी पक्की है। एक हफ्ते या ज़्यादा से ज़्यादा 12 दिन में सलमान खान की ये आयुष शर्मा फिल्म, अपना बजट निकालकर बॉक्स ऑफिस पर हिट का झंडा गाड़ देगी।

मराठी फिल्म का रीमेक
अंतिम द फाईनल ट्रुथ, मराठी फिल्म mulshi pattern का रीमेक है। महेश मांजरेकर ने ही दोनों वर्जन डायरेक्ट किए हैं। दिलचस्प है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार राजवीर, पहले शाहरूख खान को ऑफर किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से शाहरूख ये फिल्म नहीं कर पाए। देखा जाए तो आयुष शर्मा के लिए ये अच्छा ही हुआ क्योंकि सलमान खान के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता की गारंटी साथ आ चुकी है।

ओपनिंग के बाद टार्गेट
अंतिम ने 4.5 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 5.2 करोड़ की कमाई की है। अब माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म 7 - 8 करोड़ की कमाई कर सकती है। कुल मिलाकर अंतिम का लाईफटाईम कलेक्शन 32 - 35 करोड़ माना जा रहा है जिसके बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











