अंतिम द फाईनल ट्रुथ बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन धुंआधार कमाई के साथ सलमान - आयुष का हिट ओपनिंग वीकेंड

सलमान खान - आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ ने रविवार, 28 नवंबर को, रिलीज़ के तीसरे दिन ज़बरदस्त उछाल मारते हुए 7.3 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने शुक्रवार को जहां 4.5 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं शनिवार को 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 5.4 करोड़ की कमाई की थी।

रविवार को ये आंकड़ा और ऊपर गया है और फिल्म ने कुल 17.45 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड दिया है। हालांकि, फिल्म से लगभग 8 - 10 करोड़ की ओपनिंग के साथ लगभग 25 - 28 करोड़ के वीकेंड की उम्मीद की जा रही थी।

antim-the-final-truth-opening-weekend-box-office-day-3-sunday-november-28-salman-khan-s-massive-jump

सलमान खान - आयुष शर्मा स्टारर अंतिम द फाईनल ट्रुथ को भले ही क्रिटिक्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी हो लेकिन दर्शक इस फिल्म का बांहें खोलकर स्वागत कर रहे हैं। कारण सलमान खान की स्टारडम हो या फिर महेश मांजरेकर की सफल फिल्ममेकिंग। दोनों ही कारणों का सीधा फायदा हो रहा है आयुष शर्मा के करियर को।

रविवार को अच्छी बढ़त

रविवार को अच्छी बढ़त

रविवार को अंतिम ने थिएटर में 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म के सुबह के शो की शुरूआत 11 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हुई और दोपहर तक ये आंकड़ा 18.5 प्रतिशत तक पहुंच पाया। शाम के शो में फिल्म ने ज़्यादा दर्शक खींचते हुए 32 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की और रात को फिर ये आंकड़ा 24 प्रतिशत पर पहुंच गया।

आयुष की डेब्यू कमाई पार

आयुष की डेब्यू कमाई पार

दिलचस्प है कि अपने ओपनिंग वीकेंड के साथ ही आयुष शर्मा ने अपनी पहली फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पार कर लिया है। आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म थी लवयात्री जिसने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 1 करोड़ की ओपनिंग करते हुए कुल 10.3 करोड़ की कमाई की थी।

स्थिर रहा प्रदर्शन

स्थिर रहा प्रदर्शन

अंतिम का प्रदर्शन रविवार को पूरा दिन स्थिर रहा। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में फिल्म ने 35 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। मुंबई में जहां फिल्म के लगभग 600 शो चल रहे हैं वहीं पुणे में ये संख्या 180 के आस पास है। अंतिम को सूर्यवंशी और सत्यमेव जयते 2 के साथ स्क्रीन शेयर करनी पड़ रही है।

नहीं दिखा कमाई का असर

नहीं दिखा कमाई का असर

भले ही अंतिम बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के एक दिन बाद रिलीज़ हुई हो लेकिन इस क्लैश का असर, सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म पर कहीं से भी नहीं पड़ा। माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले हफ्ते में 25 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

12 दिन में हिट

12 दिन में हिट

अगर पहले हफ्ते में अंतिम 25 करोड़ की कमाई कर लेती है तो 12 दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई निकाल लेगी और हिट की श्रेणी की ओर बढ़ जाएगी। महेश मांजरेकर की इस फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ रूपये है और ये शायद सलमान खान की अब तक की सबसे कम बजट की फिल्म कहलाएगी।

वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस

वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस

जहां फिल्म भारत में अच्छी कमाई कर रही है वहीं ओवरसीज़ में भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। दो दिनों में फिल्म ने ओवरसीज़ में 5 करोड़ की कमाई करते हुए वर्ल्डवाईड 17 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े आना अभी बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X