'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' बॉक्स ऑफिस: 5वें दिन भी सलमान खान- आयुष शर्मा का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ ने सिनेमाघरों में 5 दिन गुजार लिये हैं। फिल्म ने मंगलवार को यानि की पांचवे दिन 2.90 करोड़ की कमाई की है। और अब फिल्म का अब तक का कलेक्शन 24.75 करोड़ तक पहुंच चुका है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का पहला हफ्ता 28 से 29 करोड़ तक रह सकता है।
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ ने 5.03 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। फिर फिल्म की कमाई कुछ इस प्रकार रही; दूसरे दिन- 6.03 करोड़, तीसरे दिन- 7.55 करोड़, चौथे दिन- 3.24 करोड़ और पांचवें दिन- 2.90 करोड़। आंकड़ों से साफ है कि दूसरे वीकेंड भी फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म पूरी तरह से एक एक्शन- मसाला फिल्म है। वहीं, लंबे समय के बाद सलमान खान बड़े पर्दे पर वापस आए हैं, लिहाजा फैंस में एक उत्साह है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 34- 35 करोड़ तक जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











