अंतिम द फाईनल ट्रुथ बॉक्स ऑफिस: सलमान खान - आयुष शर्मा ने पास किया monday test, सूर्यवंशी से बेहतर प्रदर्शन

सलमान खान - आयुष शर्मा स्टारर अंतिम: द फाईनल ट्रुथ ने बॉक्स ऑफिस पर डरावना monday test पास कर लिया है। अंतिम ने रिलीज़ के चौथे दिन सोमवार, 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ की कमाई करते हुए एक अच्छा खासा आंकड़ा सेट कर लिया है। माना जा रहा है कि अगर फिल्म स्थिर रही तो मंगलवार को भी फिल्म 2.4 करोड़ के आसपास की ही कमाई करेगी।

ज़्यादातर फिल्में तीन दिन वीकेंड पर कमाई करने के बाद, सोमवार को बिल्कुल ही लुढ़क जाती हैं। लेकिन अंतिम के साथ ऐसा नहीं हुआ है। अंतिम ने तीन दिन में 18.5 करोड़ का वीकेंड देकर सबको चौंका दिया।

antim-the-final-truth-box-office-report-day-4-monday-29-november-performs-better-than-sooryavanshi

वहीं सोमवार को चौथे दिन महेश मांजरेकर की अंतिम ने थिएटर में रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी से ज़्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की। जहां सूर्यवंशी ने सोमवार को 10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं अंतिम ने सोमवार को 11 - 12 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

कई शहरों में अच्छा प्रदर्शन

कई शहरों में अच्छा प्रदर्शन

अंंतिम ने सोमवार को कई शहरों में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहर शामिल रहे। मुंबई और चेन्नई में फिल्म ने लगभग 14 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। पुणे में ये आंकड़ा 12 प्रतिशत, हैदराबाद में 11 प्रतिशत और जयपुर में 10 प्रतिशत रहा।

आयुष शर्मा का दमदार प्रदर्शन

आयुष शर्मा का दमदार प्रदर्शन

दिलचस्प है कि महेश मांजरेकर की इस फिल्म के लिए आयुष शर्मा को भी काफी तारीफें मिल रहे हैं। आयुष शर्मा ने अंतिम के साथ अपनी डेब्यू फिल्म लवयात्री के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को दो ही दिन में पीछे छोड़ दिया है। लवयात्री ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 11 करोड़ की कमाई की थी।

एक हफ्ते की कमाई

एक हफ्ते की कमाई

माना जा रहा है कि एक हफ्ते में अंतिम द फाईनल ट्रुथ की कमाई 25 - 26 करोड़ तक की हो सकती है। वहीं फिल्म अगले वीकेंड 5 - 7 करोड़ तक की कमाई करते हुए 10 दिन में 32 करोड़ का शानदार आंकड़ा कमा कर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो सकती है। फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का है।

नहीं पड़ा क्लैश का असर

नहीं पड़ा क्लैश का असर

गौरतलब है कि अंतिम द फाईनल ट्रुथ को बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 के साथ क्लैश करना पड़ा है। लेकिन सलमान खान - आयुष शर्मा की इस फिल्म को जॉन अब्राहम की फिल्म से ज़्यादा कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म सूर्यवंशी के साथ भी स्क्रीन शेयर कर रही है।

महिमा मकवाना का सफल डेब्यू

महिमा मकवाना का सफल डेब्यू

इस फिल्म के साथ टीवी स्टार महिमा मकवाना ने डेब्यू किया है और बॉक्स ऑफिस पर महिमा की डेब्यू फिल्म कोरोना काल के बाद हिट का स्टेटस जल्दी ही पा लेगी। महिमा के लिए ये काफी सफल डेब्यू कहलाएगा। माना जा रहा है कि महिमा मकवाना से पहले ये रोल बालिका वधू अविका गौर को ऑफर हुआ था। वहीं सलमान खान का किरदार राजवीर भी पहले शाहरूख खान करने वाले थे। लेकिन अंत भला तो अंतिम का बॉक्स ऑफिस और भी भला!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X