..................... Antim The Final Truth Box Office Opening Day 1 Friday November 26 collections | अंतिम द फाईनल ट्रुथ बॉक्स ऑफिस ओपनिंग - पहले दिन की कमाई - Hindi Filmibeat

अंतिम द फाईनल ट्रुथ बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: पहले दिन की कमाई से सलमान खान ने जॉन - अक्षय को पीछे छोड़ा

सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर महेश मांजरेकर फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ थिएटर में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग इस बात का सुबूत है कि सलमान खान का कैमियो भी किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलाने के लिए काफी है। अंतिम ने शुक्रवार 26 नवंबर को 4.75 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग दी है।

रिलीज़ के साथ ही अंतिम को थिएटर में तीन फिल्मों के साथ टक्कर लेनी पड़ी। पहली थी अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी, दूसरी यशराज फिल्म्स की बंटी और बबली 2, तीसरी जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2। इनमें बंटी और बबली 2 आते ही दम तोड़ चुकी थी।

antim-the-final-truth-box-office-opening-day-1-friday-november-26-collections-salman-khan-rules

ऐसे में सलमान खान की अंतिम के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुख्य लड़ाई थी सूर्यवंशी और सत्यमेव जयते 2 के साथ। लेकिन अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम मिलकर भी उतनी कमाई नहीं कर पाए जितनी सलमान खान की अंतिम ने की। हालांकि, अंतिम की शुरूआत भी धीमी ही है। लेकिन फिल्म से ज़्यादा कमाई की उम्मीदें कर पाना भी बेमानी था।

सलमान खान के भरोसे ओपनिंग

सलमान खान के भरोसे ओपनिंग

सलमान खान के भरोसे, अंतिम ने पहले दिन, शुक्रवार को थिएटर में 12.6 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म की शुरूआत, सुबह के शो में 8.6% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई थी। इसके बाद दोपहर में भी फिल्म धीमी गति से आगे बढ़ते हुए 9.2 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर स्थिर रही। शाम के शो में फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ते हुए 13.8% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं रात तक फिल्म ने दर्शकों को थिएटर में खींचा और 18.4% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

मुंबई - पुणे में रहा अच्छा प्रदर्शन

मुंबई - पुणे में रहा अच्छा प्रदर्शन

मुंबई और पुणे में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। जहां मुंबई के लगभग 600 शो में फिल्म ने 20 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं पुणे के लगभग 200 शो में ये आंकड़ा 17 प्रतिशत रहा। दोनों ही शहरों में सुबह के शो की शुरूआत 13 फीसदी दर्शकों के साथ हुई। रात होते तक मुंबई में ऑक्यूपेंसी दर 33 प्रतिशत पहुंची जबकि पुणे में ये आंकड़ा 25 प्रतिशत ही रहा।

दक्षिण के शहरों में भी अच्छा प्रदर्शन

दक्षिण के शहरों में भी अच्छा प्रदर्शन

अगर बाकी बड़े शहरों की बात करें तो अंतिम ने सभी जगह पहले दिन औसत प्रदर्शन किया है। अगर दक्षिण के शहरों की बात करें तो हैदराबाद में फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाई लगभग 250 शो में 16.5 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ। वहीं चेन्नई में केवल 81 शो में फिल्म ने लगभग 11 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। बेंगलुरू के भी 250 के आसपास शो में फिल्म ने 9 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

बाकी शहरों में औसत कमाई

बाकी शहरों में औसत कमाई

अगर बाकी बड़े शहरों की बात करें तो अंतिम ने शुक्रवार को औसत कमाई की है। जहां दिल्ली में फिल्म ने 9.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की वहीं दूसरी तरफ कोलकाता में भी फिल्म ने ठीक ठाक प्रदर्शन करते हुए 11 प्रतिशत दर्शकों के साथ शुरूआत की। अहमदाबाद, सूरत, जयपुर में भी ये आंकड़ा 8 - 9 प्रतिशत रहा। लखनऊ में फिल्म ने पहले दिन 8 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की।

पिछली फिल्म से बहुत बेहतर

पिछली फिल्म से बहुत बेहतर

अगर बात करें कमाई की तो आयुष शर्मा के लिए अंतिम, उनकी पिछली फिल्म लवयात्री से कई गुना अच्छी खबर लेकर आई है। भले ही सलमान खान का साथ इसमें बहुत अहम किरदार निभाता है। आयुष शर्मा ने पिछली बार लवयात्री के साथ बॉक्स ऑफिस पर त्योहार में दस्तक दी थी लेकिन केवल 1 करोड़ की ओपनिंग दे पाए थे।

वीकेंड तय करेगा फिल्म का सफर

वीकेंड तय करेगा फिल्म का सफर

सलमान खान की बदौलत, आयुष शर्मा की फिल्म ने ठीक ठाक ओपनिंग ले ली है। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ खराब नहीं है और महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म का ये हिंदी रीमेक दर्शकों को कितना खींच पाता है ये वीकेंड तय करेगा। महेश मांजरेकर ने सलमान खान के स्टारडम के साथ आयुष शर्मा को बहुत ही सधे हुए तरीके से पेश किया है। अब देखना है कि इस बार दर्शक और बॉक्स ऑफिस उनका कितना साथ देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X