..................... antim box office week 1 good earning salman aayush sharma after sooryavanshi tadap first day box office। अंतिम बॉक्स ऑफिस पहले सप्ताह की अच्छी कमाई सूर्यवंशी के बाद तड़प के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई - Hindi Filmibeat

Box office: तड़प की पहले दिन कमाई, सूर्यवंशी के बाद सलमान की अंतिम का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिकॅार्ड !

एक्शन, ड्रामा और डायलॉगबाजी के साथ सलमान खान की फिल्म अंतिम ने फिर से सिनेमाघर में अपना दम दिखाया है। रिलीज का पहला सप्ताह खत्म होने के बाद कोरोना महामारी की अंतिम दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जाहिर सी बात है कि पहले नंबर पर अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड कायम रखा हुआ है।

आयुष शर्मा और सलमान खान की अंतिम को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। अंतिम द फाइनल ट्रूथ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। अंतिम की रिलीज के बाद की कमाई पर फोकस किया जाए तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई। शनिवार को अंतिम की बॉक्स ऑफिस कमाई 5.50 करोड़ की रही।

Salman Khan,Aayush sharma, Antim,Box office

रविवार को फिल्म ने सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए 7.55 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में भी अंतिम ने सत्यमेव जयते के मुकाबले बेहतरीन कमाई का सिलसिला जारी रखा है। यहां जानिए पूरी रिपोर्ट कि आखिर कैसे अंतिम ने पहले वीक में खुद को नंबर 2 के स्थान पर ला दिया है।

अंतिम की बॅाक्स आफिस पर कुल कमाई

अंतिम की बॅाक्स आफिस पर कुल कमाई

बॅाक्स आफिस जानकार तरण आदर्श के मुताबिक अंतिम ने शुक्रवार को 5.03 करोड़, शनिवार को 6.03 करोड़, रविवार को 7.55 करोड़, सोमवार को 3.24 करोड़, मंगलवार को 2.90 करोड़, बुधवार को 2.50 करोड़, गुरुवार को 2.10 करोड़ , शुक्रवार को 1.25 करोड़ के साथ भारत मेंअंतिम की बॅाक्स आफिस पर कुल कमाई 30.60 करोड़ की रही है।इसी के साथ साल 2021 अंतिम दूसरी ऐसी बॅालीवुड फिल्म बन गई है जिसने इतनी अधिक कमाई उन फिल्मों के मुकाबले की हैं जो कि साल 2021 में रिलीज हुई हैं।

सूर्यवंशी नंबर 1 और अंतिम नंबर 2 पर

सूर्यवंशी नंबर 1 और अंतिम नंबर 2 पर

हालांकि सूर्यवंशी का मुकाबला करने में अंतिम काफी पीछे हैं या फिर आप यह भी कह सकते हैं कि सूर्यवंशी का रिकॅार्ड अंतिम नहीं तोड़ पाएगी। पहले वीक की कमाई के आधार पर देखा जाए तो सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है सूर्यवंशी। सूर्यवंशी ने पहले वीक में 120.66 करोड़ की कमाई की। इसके बाद नंबर आता है सलमान खान, आयुष शर्मा की अंतिम द फाइनल ट्रूथ का। अंतिम पहले वीक ग्रोस कमाई 26.35 करोड़ की है।

तड़प डालेगी अंतिम के बिजनेस पर कड़ी नजर

तड़प डालेगी अंतिम के बिजनेस पर कड़ी नजर

अक्षय कुमार की बेल बॅाटम ने भी पहले वीक में ग्रोस कमाई 18.50 करोड़ की है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की रुही ने 17.43 कमाई आठ दिन में की है। मुंबई सागा की कमाई ग्रोस पहले वीक में 12.60 करोड़ की रही है। अंतिम के बिजनेस पर सबसे बड़ा असर डालते हुए अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प रिलीज हो चुकी है। अंतिम की तरह तड़प भी मसाला एंटरटेनमेंट एक्शन फिल्म है।

तड़प के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तड़प के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तड़प को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। तड़प ने पहले दिनबॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई की है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर यह कमाई अधिक होते हुए 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। तड़प का बजट 20 से 25 करोड़ के बीच है ऐसे में यह फिल्म कमाई के लिहाज से अपनी रफ्तार को तेजी से बढ़ाते हुए अंतिम को सिनेमाघर से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X