Animal ने 32वें दिन Pathaan को चटा दी धूल, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर ने मचाई तबाही

Animal Cross Pathaan Lifetime Collection- साल 2023 तो निकल गया लेकिन बॉक्स ऑफिस के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। इस साल कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस साल पठान, जवान और एनिमल जैसी फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर बाजा फाड़ दिया।
आज एनिमल को चलते हुए करीब 32 दिन पूरे हो गए और जो आंकडे सामने आए हैं वो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। रणबीर कपूर की एनिमल ने पठान के लाइफटाइम कलेक्शन क्रॉस कर लिया है।
पठान ने के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो इंडिया में फिल्म ने 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि जवान ने लाइफटाइम इंडिया में 550 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब बात करें फिल्म एनिमल की तो रणबीर कपूर की इस फिल्म ने चार हफ्तों में लगभग 543 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एनिमल ने अपने चौथे सप्ताह में करीब 5 करोड़ रुपये और जुटा लिए हैं। इससे कुल मिलाकर कलेक्शन 548 करोड़ हो गया है, और अब 550 करोड़ का आंकड़ा छूने से पहले बमुश्किल 2 करोड़ और की जरूरत है।
अगर फिल्म शुक्रवार से 50% गिरती है और फिर आज से गुरुवार तक 50-50 लाख आती है, तो भी यह 550 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब होगी। लेकिन इतना तो तय है कि इस फिल्म ने पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।
ऐसे ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दौड़ती रही तो जल्द ही फिल्म जवान के इंडिया के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लेगी। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने रिलीज पहले शानदार बज क्रिएट किया था।
हालांकि ये किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म इतना अच्छा कलेक्शन करने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल नजर आए थे। अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी की भी काफी तारीफ हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











