Animal Box Office Day 4- मंडे टेस्ट में पास हुई 'एनिमल', इतनी कमाई के साथ हिला डाला बॉक्स ऑफिस!

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है और लगातार धमाका कर रही है। इस फिल्म को लेकर सबसे चर्चा थी कि सोमवार को ये कितना कलेक्शन करेगी जिसके आधार पर पूरा सप्ताह मापा जाएगा।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की चार दिनों के भीतर भारत में ही इस फिल्म ने करीब 241.43 करोड़ की कमाई की है। इससे इतना तय माना जा रहा है कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो चुकी है। सोमवार का कलेक्शन करीब 39.9 करोड़ का बताया जा रहा है।
रविवार के दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 71.46 करोड़ का कलेक्शन किया। अपने दूसरे दिन, फिल्म ने 66.27 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे पहले सप्ताहांत में इसकी कुल कमाई 137.73 करोड़ हो गई। ये फिल्म अब कुछ बड़े बड़े सितारों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है जो कि काफी चौकाने वाले आंकड़े होंगे।
63.8 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ इस फिल्म ने धमाका कर दिया था। 4 दिसंबर को फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.92% थी। फिल्म व्यापार विश्लेषक सुमित काडेल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यशराज फिल्म स्टूडियो को धूम 4 में रणबीर कपूर के साथ धूम फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित करना चाहिए।
उन्होंने एनिमल में अभिनेता के प्रभावशाली प्रदर्शन पर यह सुझाव दिया। हालांकि रणबीर कपूर के साथ अब धूम 4 बनती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा जब रिलीज हुई थी तो उससे उनको काफी उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म ने रिलीज होकर लोगों को काफी दुखी किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।


Click it and Unblock the Notifications