Animal Box Office Day 2- दूसरे दिन भी एनिमल का जलवा, वीकेंड पर पीछे छूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड्स!

animal, box office, ranbir kapoor

Animal Box Office Day 2- रणबीर कपूर ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई हुई है और जिस तरह की कमाई एनिमल कर रही है वो चौकाने वाली है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन भी चौकाने वाली कमाई की है।

1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ने भारत ने पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 116 करोड़ की कमाई की थी। जबकि सिर्फ भारत में फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस किया था।

फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'पठान' और 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने वाली 'एनिमल' रिलीज के दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

अब शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 63.80 करोड़ रुपये की कमाई की। इस आकड़े के बाद सिर्फ भारत में इसकी दो दिन की कमाई करीब 129.80 करोड़ रुपये हो गई।

इससे पहले, फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी भविष्यवाणी की थी कि एनिमल रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म होगी। अपने पोस्ट में, तरण ने लिखा कि कैसे एनिमल न केवल शहरी क्षेत्रों और नेशनल ही नहीं बल्कि बल्कि टियर 1, टियर 2 और टियर 3 स्क्रीन्स पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

वीकेंड को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म की कमाई बढ़ सकती है क्योंकि यह भारत में 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी। रणबीर कपूर और बॉबी देओल इस फिल्म की सफलता से काफी ज्यादा खुश हैं।

शायद किसी को भी ये अंदाजा नहीं था कि फिल्म रिलीज होकर इस तरह का धमाका करेगी। लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी।

Read more about: animal box office ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X