Animal Box Office Day 1- 'पठान' और 'गदर 2' सबको चटाई धूल, रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स!

Animal Box Office Day 1- रणबीर कपूर की फिल्म एनमिल की रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा थी। ऐसा कहा जा रहा था कि वो पहले दिन अपने ही रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे। जैसा माना जा रहा था कि एनिमल उनके लाइफ की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी वही हुआ है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एनिमल ने भारत की सभी भाषाओं से लगभग 63.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। जी हां, रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर बात करें तो ये एक बड़ा नंबर है और उनके फैंस इसका जश्न मना रहे हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एनिमल ने पहले दिन हिंदी संस्करण में 50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगु संस्करण ने 10 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण ने 40 लाख, कन्नड़ से 9 लाख और मलयालम से 1 लाख रुपये कमाए।
जहां तक दुनिया भर के आंकड़ों की बात है, तो फिल्म के 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिससे यह 'पठान' और 'जवान' के बाद दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर अपडेट आने तक इन आंकड़ों ने लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर दिया है। एनिमल ने शाहरुख खान की 'पठान' और 'गदर 2' जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
स्पाई थ्रिलर पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाए। सनी देओल की एक्शन ड्रामा गदर 2 ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के दिन से पहले लगभग 5 लाख टिकटें बेचीं, जो बाहुबली 2, जवान, पठान और केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर रही।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि रणबीर कपूर वीकेंड तक कितना कलेक्शन करते हैं। अभी तक उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र थी जिसने भारत में पहले दिन 36 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications