..................... animal box office collection worldwide ranbir kapoor rashmika mandanna and bobby deol film earnings - Hindi Filmibeat

Animal: रणबीर कपूर ने रचा इतिहास, फिल्म एनिमल ने ली 600 करोड़ क्लब में एंट्री

Animal, ranbir kapoor, box office

Animal: 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस वक्त लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। हर दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ता जा रहा है ऐसे में अब फिल्म ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

एनिमल ने वर्ल्डवाइट सेट किया रिकॉर्ड-

रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' ने 90 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेकर लेकर धांसू रिकॉर्ड बनाया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 563.3 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस कर बॉक्स ऑफिस हिला डाला।

लेकिन 'एनिमल' की रफ्तार यहीं खत्म नहीं होती। फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी ताबड़तोड़ बिजनेस के साथ की है। एनिमल मूवी ने 8वें दिन दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा सक्सेसफुली पार कर लिया है। फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 600.67 करोड़ पर आ रुका है। इस कलेक्शन के साथ 'एनिमल' ने 'संजू' को ओवरटेक कर लिया है।

एनिमल की भारत में बॉक्स ऑफिस पर कमाई-

रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना की एनिमल ने पहले दिन 60 करोड़ से ज्यादा की धमाकेदार ओपनिंग बनाते हुए रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद पहले वीकेंड पर भी फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन यह कमाई थमी नहीं और वीकडेज में भी फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिला। इतना ही नहीं रणबीर कपूर की फिल्म ने तो टाइगर 3 के ऑलटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल-

संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

Read more about: animal ranbir kapoor box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X