..................... Animal Box Office Collection Ranbir Kapoor film continues impress box office Even after month - Hindi Filmibeat

Animal Box Office Collection: एक महीने बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर छाप रही नोट

Animal, ranbir kapoor,

Animal Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर इन दिनों खुब खबरों में रहे हैं। फिल्म में एक्टर के स्टाइल, उनके एक्शन और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। 'एनिमल' को रिलीज हुए एक महीना हो गया है परंतु अभी भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बना हुआ है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है।

रणबीर और रश्मिका की फिल्म एनिमल-

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को दर्शकों ने खुब पसंद किया। फिल्म का एक एक किरदार फैंस के दिल तक उतर गया। पहली बार स्क्रीन साझा करने वाले रणबीर और रश्मिका की केमस्ट्री भी शानदार रही।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। यहां तक कि एक महीना हो जाने के बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की कमाई का सिलसिला जारी है।

रणबीर कपूर की एनिमल ने 63 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ बंपर ओपनिंग की थी। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल ने रिलीज के पांचवें संडे को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ एनिमल की 31 दिनों की कुल कमाई अब 544.86 करोड़ रुपये हो गई है।

एनिमल की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 337.58 करोड़, दूसरे हफ्ते में 139.26 करोड़, तीसरे हफ्ते में 54.45 करोड़ और चौथ हफ्ते में 9.57 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रिलीज के पांचवे शुक्रवार को एनिमल का कलेक्शन 1 करोड़ और पांचवें शनिवार को 1.4 करोड़ रहा।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल-

जाने माने फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म एनिमल दर्शकों को खुब पसंद आई। फिल्म का कहानी, फिल्म का एक्शन, फिल्म के डायलॉग से लेकर फिल्म के गाने तक लोगों के दिल में उतर गए।

फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना। तृप्ति डिमरी सहित कईं स्टार्स ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से तृप्ति डिमरी को रातो रात एक खास पहचान इंडस्ट्री में मिल गई।

Read more about: animal ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X