Animal ने पांचवें दिन तोड़े कई रिकॉर्ड्स, जल्द 500 करोड़ के जादुई आकड़े को पार करेंगे रणबीर कपूर!

Animal Box Office Day 5- रणबीर कपूर की इस वक्त बॉक्स ऑफिस का नया बाप कहा जा है। एनिमल की रफ्तार देखकर लग रहा है कि वो सभी रिकॉर्ड्स को तोड़कर धमाका करती हुई नजर आएगी।
क्या सोमवार क्या मंगलवार.. इस फिल्म ने कमाई के आंकड़ों को तोड़ते हुए ऐसा बिजनेस किया है जिसको जानकार आप हैरान हुए बिना नहीं रहे पाएंगे। चौथे दिन यानि सोमवार को लेकर अपडेट आई थी कि फिल्म ने करीब 40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसके बाद लोगों का मानना था कि फिल्म उसके पांचवे दिन कुछ कम कमाई करेगी। लेकिन पांचवे दिन यानि मंगलवार को कुछ खास गिरावट नहीं देखने को मिली है। जी हां, एनिमल ने पांचवें दिन भी 38 करोड़ रुपये कमाए।
शाहरुख खान की जवान के बाद, बॉलीवुड सिनेमा के इतिहास में पहले दिन की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने के बाद, एनिमल ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में भारत में 201 करोड़ रुपये की भारी कमाई की थी।
रिलीज के पांच दिनों के बाद फिल्म की कुल घरेलू कमाई 283 करोड़ रुपये है, और टी-सीरीज़ के अनुसार, चार दिनों की कुल कमाई 425 करोड़ रुपये है। पांचवें दिन दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म आज 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
इस फिल्म ने रिलीज होकर रणबीर कपूर की ही फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। इस फिल्म ने ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया, और अब संजू की 342 करोड़ रुपये की घरेलू और लगभग 590 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई से पीछे है।
हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि रणबीर कपूर की ये फिल्म अपनी ही फिल्म संजू का रिकॉर्ड कब तोड़ती है। शाहरुख खान ने पठान और जवान के साथ कई हजार करोड़ का बिजनेस इस साल किया है। इसके अलावा शाहरुख खान की एक फिल्म डंकी का इस साल रिलीज होना बाकी हैं। फिल्म 22 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications